महिला का रास्ते में 108 स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव,जिला अस्पताल बैतूल से भोपाल रेफर हुई थी महिला
*जिला अस्पताल बैतूल से भोपाल रेफर हुई महिला का रास्ते में 108 स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव
*
जिला अस्पताल बैतूल से महिला को प्रसव के लिए गंभीर अवस्था में 108 से भोपाल रेफर किया गया था महिला को भोपाल ले जाते वक्त रास्ते में भौरा के समीप अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी जिसका प्रसव एंबुलेंस स्टॉप की सूझबूझ से एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया 108 के स्टाफ संदीप कनाटे एवं पायलट कपिल पाटणकर की सूझबूझ से तुरंत 108 वाहन को भौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां स्टाफ नर्स सीमा पवार की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया बच्चा ब्रिज पोजीशन में होने की वजह से महिला की हालत और गंभीर होने लगी 108 स्टाफ एवं स्टाफ नर्स सीमा पवार की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया प्रसव के बाद मां एवं बच्चे को भोपाल के लिए रवाना किया गया महिला राम बाई दर्सेमा पति सुदामा गाताखेड़ा तहसील घोड़ाडोंगरी निवासी जिसे जिला अस्पताल बैतूल से भोपाल शाम 8:00 बजे रेफर किया गया था 108 एंबुलेंस महज 50 किलोमीटर ही चली होगी सभी महिलाओं को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी थी 108 में प्रशिक्षित स्टाफ होने की वजह से आज महिला एवं बच्चे की जान बच सकी ।