कतिया कोयलारी गांव में एक महीने पहले हुई थी बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या, अभी तक नहीं हुआ मामले का खुलासा

प्रकाश सराठे

रानीपुर। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के कतिया कोयलारी गांव 1 माह पूर्व में एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। घर में सो रहे बुजुर्ग के माथे पर अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी। इस घटना को घटित हुए 1 माह से भी अधिक का समय बीत गया है। इसके बावजूद रानीपुर पुलिस अभी तक हत्या करने वाले का खुलासा नहीं कर पाई है।
कतिया कोयलारी में बुजुर्ग की हत्या के मामले में रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी। वहीं पुलिस द्वारा एसएफएल टीम को भी सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की जांच की थी। इन सबके बावजूद घटना को 1 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक  पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
इन सबसे  कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। अमूमन हत्या के मामलों में खुलासा होने में इतना समय नहीं लगता है। अधिकांश मामले दो-चार दिनों के भीतर ही अक्सर सुलझा लिए जाते हैं। लेकिन, घर के भीतर हुई इस हत्या के इतने दिन बाद भी नहीं सुलझने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.