निकला चल समारोह ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही खुशी का माहौल

।रानीपुर में निकला चल समारोह।। देर रात तक होते रहा मूर्तियों का विसर्जन रानीपुर।।। माता रानी की जगह जगह हुई पूजा अर्चना रानीपुर।दशहरा पर्व को लेकर रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही खुशी का माहौल था लोगों ने अपने-अपने वाहनों को धोने के पश्चात पूजा अर्चना की एवं व्यापारियों ने अपने दुकानों की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की वही दशहरा पर्व 1 दिन पूर्व नवमी पर साहू मोहल्ले में हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया वहीं रानीपुर की शिव भक्त सेवा समिति द्वारा हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन बस स्टैंड किया गया जिसमें बस स्टैंड पर होने से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी का प्रसाद ग्रहण किया वही बाजार चौक माता रानी सेवा समिति द्वारा नवमी के दिन ही महा आरती का आयोजन कर हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीणों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रसादी ग्रहण की गौरतलब है कि विगत 2 साल के बाद माता रानी का नवरात्रा खुशी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है इसके पश्चात रानीपुर में चल समारोह निकाला गया जो मुख्य मार्गो से होकर गुजरा और जगह-जगह माता रानी के जयकारे व ढोल धमाके के थाप पर ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य किया गया एवं पूजा अर्चना ग्रामीणों द्वारा की गई उसके पश्चात बस स्टैंड पर रानीपुर ग्राम की सारी प्रतिमाओं को एकत्रित कर विसर्जन के लिए चिन्हित रानीपुर नदी ले जाया गया जहां समय रहते ही है माता रानी का विसर्जन किया गया वहीं रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में देर रात तक विसर्जन का दौर चलते रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.