मनाई गई गांधी जी एव शास्त्री जी की जयंती

 रानीपुर। 2 अक्टूबर,महात्मा गांधी जयंती, विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार रानीपुर मंडलम में कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया।जिसमें गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों में माल्यार्पण किया गया, वन्देमातरम का गायन एवं आगामी 30 जनवरी 2023 तक किए जानेवाले ग्राम चौपालों के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई।
जिसमें रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, नितिन महतो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल,रानीपुर नगराध्यक्ष कुंवरलाल जावरकर, सरपंच इंदिरा पुरन धुर्वे उपसरपंच रानीपुर धीरेंद्र ठाकुर, मनीष पंडाग्रे विवेक मालवी य आयुष राठौर अरविंद चौहान कुमान सिंह नर्रे,मदन चौहान,जीवन वर्मा एवं मंडलम क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.