कुशल मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा के 19 पार्षद जीते
सारणी/ सारनी नगरीय निकाय चुनाव इस बार रहा बड़ा रोचक पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भितरघात एवं दो गुटों के कारण सारनी नगर पालिका कांग्रेस की झोली में चला गया। किंतु इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में 36 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को उतारा गया जिसमें मंडल अध्यक्षक के दायित्व एवं प्रयासों से भाजपा के 19 पार्षद, कांग्रेस 11, एवं निर्दलीय 06 के आंकड़ों के साथ भाजपा ने 19 पार्षद विजयी होकर पूर्ण बहुमत हासिल की है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम को बधाई देते हुए पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख, शिबू सिंह मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, सतीश चौरे अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सज्जाद हुसैन युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष मुकेश बाबू सिंह मंडल युवा मोर्चा महामंत्री संतोष रघुवंशी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला आईटी सोशल मीडिया प्रभारी राहुल बर्डे वीरेंद्र सोनारे युवा मोर्चा मंडल मंत्री राहुल वर्मा हिमांशु विश्वकर्मा कार्यकर्ता उपस्थित थे।