मध्यप्रदेश को मिलेंगे 13 राष्ट्रीय अवार्ड,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा इंदौर को स्वच्छता सम्मान

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा इंदौर को स्वच्छता सम्मान

➡️ मध्यप्रदेश को मिलेंगे 13 राष्ट्रीय अवार्ड
➡️ एक अक्टूबर को नई दिल्ली में होगी सम्मानों की घोषणा

Department of Urban Development & Housing MP मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कराये जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में हर वर्ष की तरह मध्यप्रदेश फिर एक बार स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अभी तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार प्रदेश के 11 नगरीय निकायों को स्वच्छता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इंदौर को स्वच्छता में श्रेष्ठता के लिये सम्मानित करेंगी। सम्मानों की घोषणा एक अक्टूबर को नई दिल्ली में की जायेगी।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नई दिल्ली में 30 सितम्बर को स्वच्छता लीग के विजेता नगरीय निकायों खजुराहो और उज्जैन को सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पूरे होने पर केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ताल कटोरा स्टेडियम में एक अक्टूबर को नगरीय निकाय इंदौर, बड़ौनी, भोपाल, छिंदवाड़ा, खुरई, महू कैंट, मुंगावली, औबेदुल्लागंज, पेटलावद, फूफकला और उज्जैन को विभिन्न घटकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.