पार्षद के प्रयासों से दूर हुई पेयजल समस्या

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद योगेश कवड़े के द्वारा बाजारढाना के खराब हैंडपंप को सुधरवाया गया ।ग्रामीणों ने बताया कि बाजारढाना मैं लोग पेयजल के लिए हेडपंप से पानी लेते हैं और हेड पंप खराब हो गया है ।जब हेडपंप खराब होने की जानकारी लोगों ने वार्ड के पार्षद योगेंद्र कवड़े को दी तो उन्होंने तुरंत ही प्रयास कर हेडपंप को सुधरवा दिया । पार्षद योगेंद्र ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए पंडाल के आसपास डस्ट भी डलवा दी । बारिश के कारण जमीन बहुत ज्यादा गीली हो गई थी जिसके कारण लोगों के आने जाने से कीचड़ हो रहा था। डस्ट डालने से अब पंडाल के आसपास कीचड़ नहीं होगा। वार्ड के दिलीप यादव दीपू खान अर्जुन उइके ,गोटू, चरत, बली सहित अन्य लोगों ने इन कार्यों के लिए वार्ड पार्षद की सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.