शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमान जी की झांकी के साथ मनेगा झूला उत्सव, अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 24 सितंबर को रात 8 बजे से बालाजी मैरिज लॉन मैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समाज के अध्यक्ष डॉ कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में शिव पार्वती ,राधा कृष्ण, हनुमान जी की आकर्षक झांकी का प्रस्तुतीकरण होगा। भजनों पर नृत्य होगा ।समाज के घरों से 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर लाए जाएंगे और 56 भोग लगाए जाएंगे। झूला उत्सव का भी आयोजन किया गया है। रात 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में भजनों की सुंदर प्रस्तुति कारण होगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 24 सितंबर शनिवार को यह आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी नगरवासी आमंत्रित है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.