Svasthya shivir वैष्णवी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

नगर के राठौर मैरिज लॉन में वैष्णवी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बैतूल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा नेता विशाल बत्रा, बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ,डॉ वीरेंद्र चौहान, पार्षद श्रीमती नेहा दीपक उईके, श्रीमती सविता पठारिया, श्रीमती नीतू राजेश सोनी, श्रीमती अंजू राकेश मालवीय ,सोनू चौहान, मुकेश मेश्राम राकेश नानकार, युवा पंकज नागवंशी, नीतेश भुजवरे, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा लोगों के डायबिटीज, चर्म रोग सहित अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच की गई और लोगों को अपेक्षित दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.