Aamsabha मुख्यमंत्री की मंशा है किसान जैविक खेती करें : विशाल बत्रा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घोड़ाडोंगरी की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज राठौर मैरिज लॉन मैं किया गया। आम सभा में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा नेता विशाल बत्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उइके, पूर्व सरपंच नंदकिशोर उइके, महेश पटेल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, सियाराम यादव ,देवी प्रसाद जयसवाल के मुख्य आतिथ्य में आम सभा का आयोजन हुआ ।किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और हर व्यक्ति के लिए अनाज उगाकर देता है किसान के महत्त्व से सब परिचित हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की है मुख्यमंत्री भी खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। भाजपा नेता विशाल बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि किसान जैविक खेती करें अन्नदाता को अब खेती का तरीका बदलना होगा। रासायनिक खाद्य के कारण कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं ।अन्नदाता का दायित्व है की ऐसा अनाज उगा कर दे जो लोगों के स्वास्थ्य को हानिकारक नहीं हो। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने कहा कि अति वर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है शासन को किसानों के खेतों का सर्वे कराकर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा बांटना चाहिए ।भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि घोड़ाडोंगरी सहकारी समिति के कर्मचारियों की मेहनत के कारण आज जिले में बेहतर समितियों के रूप में जानी जाती है । नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उइके ने कहा कि किसान खेतों में मेहनत करके लोगों के पेट भरता है लेकिन आज भी किसानों को अपनी मेहनत का सही दाम नहीं मिल पा रहा है । खेती में लागत दिनोंदिन कई गुना बढ़ गई है लेकिन आज भी किसान को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। जिसके कारण किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे वह बैंक और सहकारी समितियों पर फसल बोने के लिए ऋण लेने पर निर्भर है। समिति के प्रबंधक शिवशंकर पवार ने वार्षिक आमसभा के आयोजन के संदर्भ में सदस्यों को जानकारी दी। सहायक प्रबन्धक राजेश तेम्रवाल ने भी सम्बोधित किया । अंत में आभार प्रदर्शन समीर पाठक ने किया।