Nirikshn जनपद उपाध्यक्ष ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

घोड़ाडोंगरी –  जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते आज ग्राम पंचायत झारखंड के प्रायमरी और मिडिल स्कूल मैं व्यवस्थाओ का निरीक्षण करने पहुंचे। जनपद उपाध्यक्ष के साथ गोपाल धुर्वे, नंदन धुर्वे, जिल्ला परते, संतोष राठौर, जयपाल राक्से, शिवलाल धुर्वे, गोरा धुर्वे एवं ग्रामीण साथ में थे, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते ने पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के बच्चों से चर्चा की। खाना एवं बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्था पूछी, बच्चों को भरपेट खाना मिल रहा है या नहीं, पाठ्यक्रम की पुस्तकें आप लोगों को मिली या नहीं, साथ ही मध्यान भोजन में काम करने वाली रसोईया को जून माह से वेतन नहीं मिलने की विसंगति पाई गई। इस बात को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पानी टंकी का कार्य अधूरा है, नल नहीं लगे हैं, मोटर पम्प नहीं है। स्कूली बच्चों की अच्छी पढ़ाई एवं स्कूल में अच्छी व्यवस्था बनाने शिक्षक एवं प्राचार्य को आदेशित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.