Flex लगाकर भूख हड़ताल पर बैठे चन्द्रशेखर पंडोले*

आशीष उघड़े

आमला परियोजना कार्यालय में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति में गम्भीर अनियमितताओं के संदर्भ में आज  चन्द्रशेखर पंडोले भूख हड़ताल पर बैठे।इन ने अपने कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति में भारी भ्र्ष्टाचार किया है। चन्द्रशेखर पंडोले ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं की नियुक्ति की जांच की जाए तथा नियुक्ति में लगे समस्त दस्तावेज मार्कशीट,जाती प्रमाणपत्र,अनुभव प्रमाण पत्र समेत सभी अंक सूची की सूक्ष्मता से जांच की जावे।इस जांच को लेकर चन्द्रशेखर पंडोले ने पिछले दिनों तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी।
 चन्द्रशेखर पंडोले अब इस भूख हड़ताल के पश्चात 23 सितंबर को बैतूल की मुख्य सड़कों से अनियमितताओं की लिखित अर्थी खींचकर प्रदर्शन करेंगे तथा मुख्यमंत्री महोदय के नाम माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.