Bjp कांग्रेसी झूठ फैलाने में माहिर है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, घोड़ाडोंगरी में भाजपाईयो ने किया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का घोड़ाडोंगरी में हुआ भव्य स्वागत

पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके के निवास में कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर प्रदेश भाजपा संगठन के मुखिया हुए गद-गद दुबारा जल्द आने की इच्छा जी जाहिर

घोड़ाडोंगरी — एक दिन के बैतूल जिले के प्रवास में आये भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा का जिले की सीमा से जगह जगह स्वागत किया गया ज्ञात हो बीडी शर्मा आगामी नगर पालिका सारनी के चुनाव को लेकर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करने आये थे
सारनी पहुँचने के पहले घोड़ाडोंगरी में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,पूर्व विधायक गीता रामजीलाल उइके के निज निवास में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडी शर्मा का भव्य स्वागत किया जहां भाजपा घोड़ाडोंगरी मण्डल के भाजपा नेताओं एवम सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने प्रदेश के नेता का स्वागत किया जहां प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,विशाल बतरा,दीपक उइके,राजेन्द्र मालवीय,पार्षद नेहा उइके,नीतू सोनी,सविता पठारिया, सुरेंद्र चोहान,मुकेश मेश्राम ,राकेश नानकर,विकास अग्रवाल,आभाष मिश्रा,विकास सोनी, बिजालाल धुर्वे,सुरेखा चौधरी, नरेंद्र उइके,नितेश भुजवरे,इंदल यादव,आशीष वागद्रे,काकू आहूजा,आकाश कुदारे,पंकज नागवनसी,योगेश साहू,योगेश पवार,सुरेश भोरसे,पिरु भलावी,प्रमुख रूप से उपस्थित थे
स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर खुद को नही रोक पाये और सम्बोधित करते हुए कहा कि आज स्वागत कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या देखकर मन प्रफुल्लित हो गया और आज आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव को पखवाड़ा के रूप में मनाने का आव्हान किया

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.