BJP प्रदेश अध्यक्ष कल घोड़ाडोंगरी में

भारतीय जनता पार्टी के घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा कल गुरुवार 15 सितंबर को सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी आ रहे हैं ।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजेश महतो ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.