Nijat नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड नम्बर 7 में पार्षद नेहा उइके के निर्देश पर हुई नालियों की सफाई रोड में बह रहे गंदे पानी से मिलेगा जल्द ही निजात

घोड़ाडोंगरी

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 7 में रोड में बह रहे गटर के पानी की समस्या के बाद वार्ड पार्षद नेहा दीपक उइके के निर्देश के बाद नाली की सफाई की गई
ज्ञात हो वार्ड क्रमांक 7 में कान्हावाड़ी रोड में गटर का पानी बीच सड़क में बह रहा था जिससे आने जाने वालो को गंदे पानी से निकलना पड़ता था वार्ड पार्षद नेहा दीपक उइके ने नगर परिषद सीएमओ को निर्देशित किया जिसके बाद नाली की सफाई की गई
वार्ड पार्षद नेहा उइके ने बताया कि जल्द ही सीएमओ और इंजीनियर के साथ स्थायी व्यवस्था की जाएंगी जिससे गन्दा पानी रोड में न आये और जनता को गंदगी से निजात मिले 

Leave A Reply

Your email address will not be published.