सजधज कर बच्चियां पहुँची, आटे के दिये से बनाया स्वस्तिक ,ॐ

आज दिनांक 6 सितम्बर 2022 को बाजार ढाना सरपंच मोहल्ला घोड़ाडोंगरी मैं भगवान श्री गणेश के समक्ष महाआरती का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महा आरती को सफल बनाया। महाआरती के बाद कई तरह के प्रसाद भी बांटे गए और भगवान श्री गणेश की महाआरती करने आए 11 कन्याओं ने श्री गणेश के समक्ष स्वास्तिक और ॐ का आटे के दिए से सचित्र अंकित किया।
महाआरती का आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें समिति के सदस्य उपस्थित रहे श्री योगेश कवड़े, श्री सुनील कुमार वरकड़े,कैलाश तुमडाम, सुमित वरकडे,अमित वरकडे, मंगल तुमडाम,हिमांशु वरकड़े, सूरज वरकडे,मालन सिंह तुमडाम,महेंद्र सिंह तुमडाम,संजय वरकड़े, राकेश तुमडाम, सुशील वरकड़े,और कृष्णा तुमडाम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.