नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षद दल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

“”व्यक्ति के प्रतिभा को निखारने वाले शिक्षकों को भूले जनप्रतिनिधि””नही हुआ कोई आयोजन

सिर्फ भाजपा पार्षदों ने किया शिक्षकों को याद

(घोड़ाडोंगरी)
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षद दल के पार्षद सुरेन्द्र चौहान,राकेश नांनकर,सविता पठारिया, नीतू सोनी,अंजू मालवीय,नेहा उइके द्वारा नगर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया
शिक्षक दिवस पर भाजपा के पार्षदगण नगर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गावंडे सर,श्री गायकवाड़ सर,श्री संतोष जैन जी,श्रींमती प्रभा मिश्रा जी के निज निवास पहुँचकर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया
इस अवसर पर सभी पार्षदों ने वरिष्ठ शिक्षको का आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने बताया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को हम सभी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है।
डॉ राधाकृष्णन जी भारतीय संस्कृति के गहन अध्येता थे,वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही भारतीय ज्ञान-विज्ञान से भी परिचय कराते थे।
आज हुए शिक्षक सम्मान के
अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,वरिष्ठ नेता मारोती राव सोनारे,भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, मोनू तिवारी,सन्दीप पठारिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.