प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार बना रहे घोड़ाडोंगरी के एकता चौक के लिये मूर्ति

मां दुर्गा की मुस्कुराती मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी । जिसमें कलाकार के हुनर की प्रशंसा की जा रही थी। छिंदवाड़ा जिले के सिंगोडी के मूर्तिकार पवन प्रजापति ऐसी ही मूर्तियां बनाने के लिए विख्यात हैं । उनकी बनाई मूर्तियां देखने में एकदम सजीव लगती है और माता रानी की मुस्कुराती हुई मूर्ति भक्तों का मन मोह लेती है। इस वर्ष घोड़ाडोंगरी के एकता चौक में इसी प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाई गई मूर्ति नवरात्र पर्व पर स्थापित की जाएगी। जिसके लिए मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिंगोड़ी पहुंचकर पवन प्रजापति को मूर्ति बनाने के लिए आर्डर दिया है ।अब इस नवरात्र पर्व पर माता रानी की मुस्कुराती हुई मूर्ति के दर्शन भक्तों को करने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय माता रानी की मूर्ति को अब घोड़ाडोंगरी के लोग भी सजीव अपने सामने देख सकेंगे ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.