पार्षद ने नालियों और दीवारों पर कीटनाशक पाउडर डलवाया

आज वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने अपने वार्ड बस स्टैंड के पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर नालियों और दीवारों पर कीटनाशक पाउडर डलवाया वार्ड में बहुत अधिक मच्छर एवं कंबल कीड़ों के प्रकोप बढ़ जाने के कारण से वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था नालियों के साथ-साथ दीवारों पर भी कंबल कीड़े बहुत अधिक हो गए हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आज पार्षद द्वारा वार्ड का भ्रमण किया गया और वार्ड वासियों की समस्या जानी और उन्हें हो रही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन पार्षद द्वारा दिया गया वहीं पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि कल बढ़ाई चाल और बल्ला चाल क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और वहां के क्षेत्रवासियों की समस्या जानकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अध्यक्ष महोदय से चर्चा कर परिषद मे वार्ड वासियों को हो रही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा एवं साफ सफाई कर बढ़ाई चाल एवं बल्ला चाल में कीटनाशक पाउडर एवं फिनाइल का छिड़काव कराया जाएगा जिससे मच्छर मक्खी कंबल कीडे़ और अन्य कीड़े मकोड़ो से फैलने वाली बीमारी का खतरा ना बढ़े

Leave A Reply

Your email address will not be published.