The strong organization of BJP is the gift of Kushabhau Thackeray:- Ramjilal Uike: भाजपा का मजबूत संगठन कुशाभाऊ ठाकरे की ही देन है:- रामजीलाल उईके


मंडल घोड़ाडोंगरी में स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी के पर्व पर भाजपा के पित्रपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मजयंती कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, महामंत्री बिजीलाल धुर्वे, जतिन अहूजा, उपाध्यक्ष देवीप्रसाद जयसवाल, आशीष वागद्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण मालवीय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला तिवारी, पूर्वे जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत उईके,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश बारसे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक मवासे, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फरदीन हुसैन, पिछड़ावर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव सहित नगर के भाजपा समर्थित पार्षद सविता पठारिया, नेहा दीपक उईके, सुरेंद्र चौहान, मुकेश मेश्राम, अंजू राकेश मालवीय, नीतू राजू सोनी सहित युवामोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश गायकवाड, वासु प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष अंकित सरयाम, पूर्व उपसरपंच नितेश भुजवरे, कमलेश जैन, राजेश अग्रवाल,पंकज नागवंशी, कार्यालय मंत्री अमन बाबू सपरा उपस्थित रहे स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जीवनी पर भाजपा नेता नारायण मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही स्वर्गीय ठाकरे के जीवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल उईके ने बताया की स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे का आधा जीवन ट्रेन, बस और साइकिल से यात्रा करने के दौरान ही बीत गया। उनका जन्म धार जिले में हुआ था,उनको जनसंघ में संगठन में कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य दिया, जिसको उन्होंने जमीनी स्तर पर कर्मठता और लगन से जनसंघ में कार्यकर्ताओं को जोड़ा व संगठित किया जो कि आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में पहचानी जा रही है जिन क्षेत्रों में भाजपा को ढूंढे से कार्यकर्ता नही मिलते थे वैसे क्षेत्रों स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के मजबूत युवा चेहरे अपनी पार्टी में जोड़ें और उन कमजोर क्षेत्रों को कुशाभाऊ ठाकरे की लग्नशीलता के चलते भाजपा के मजबूत गढ़ में तब्दील किया उनके समय में जोड़े गए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे जैसे बड़े नाम है जो भारत में मध्य प्रदेश का परचम लहरा रहे हैं आज पूरे भारत में भाजपा का किसी राज्य में अगर सबसे मजबूत संगठन है तो वह मध्यप्रदेश है यह केवल कुशाभाऊ ठाकरे की ही देन है कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे ने किया, कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.