*ग्राम पंचायत कुंडी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा*

शाहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जन-जन में देशभक्ति की भावना देखी जा रही है। इसी उपलक्ष में ग्राम पंचायत कुंडी में भी युवाओं के माध्यम से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन देवराज धुर्वे, विशाल चौरे, नितेश वर्मा, सुभाष चौरे एवं ग्राम पंचायत कुंडी के समस्त युवाओं द्वारा किया गया था, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विशाल तिरंगा यात्रा में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विलकिस बारस्कर, जनपद पंचायत शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर मवासे, जनपद सदस्य सरस्वती देवराज धुर्वे, ग्राम पंचायत कुंडी सरपंच विरेन्द्र उइके इत्यादि शामिल थे। इस रेली का आयोजन आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत युवाओं के माध्यम से किया गया था। रेली ग्राम कामठी से सुबह दस बजे शुरू हुई। दोड़ी, मर्दानपुर, बाका ग्राम होते हुए ग्राम कुण्डी में दोपहर तीन बजे समाप्त हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.