*Independence Day Celebrations Celebrated With Enthusiasm During Rains : बारिश के दौरान उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह*

नगर घोड़ाडोंगरी में स्वतंत्रता दिवस बारिश के दौरान उत्साह से मनाया गया । नगर परिषद कार्यालय मैं ध्वजारोहण अध्यक्ष मीरावंती उइके द्वारा किया गया। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मैं ध्वजारोहण पूर्व विधायक गीता उइके द्वारा किया गया। जनपद कार्यालय में ध्वजारोहण अध्यक्ष राहुल उइके द्वारा किया गया ।दुर्गा चौक में ध्वजारोहण नगर परिषद के अध्यक्ष मीरावंती उइके के द्वारा किया गया। तहसील कार्यालय में ध्वजारोहण तहसीलदार अशोक डेहरिया द्वारा किया गया । पुलिस चौकी में ध्वजारोहण चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग में ध्वजारोहण बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा द्वारा किया गया। बीआरसी कार्यालय में बीआरसी पीसी बोस ने ध्वजारोहण किया। व्यापारी संघ द्वारा नगर में रैली निकाली गई। मालवीय भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें ध्वजारोहण अध्यक्ष तोषण गावंडे ने किया। व्यापारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.