मेघनाथ बाबा का मेला आयोजित किया गया । जिसमें दो दिवसीय पट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई

पाढर के डोलीढाना में आज मंगलवार को मेघनाथ बाबा का मेला आयोजित किया गया । जिसमें दो दिवसीय पट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।पट प्रतियोगिता में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक बैलजोड़ी ने भाग लिया। यह पट प्रतियोगिता केवल देसी बैल जोड़ी के लिए ही आयोजित थी। जिसका शुभारंभ 13 मार्च को हुआ और समापन आज 14 मार्च को किया गया। प्रथम पुरस्कार 5500 रुपए द्वितीय पुरस्कार ₹4500 और तृतीय पुरस्कार ₹3500 रखा गया था।

प्रतियोगिता में 21 पुरस्कार और 10 विशेष पुरस्कार रखे गए थे। मेले में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । आज ग्राम डोलीढाना में प्रथम वर्ष मेला का आयोजन किया गया । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नेता नवीन राठौर ,युवा मोर्चा के मंत्री आदर्श मालवीय एवं राज बिझाडे, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े उपस्थित रहे ।पहले प्रतिभागी के ड्राइवर को नवीन राठौर और आदर्श मालवीय की ओर से राशि विजय होने पर भेंट की।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.