तीन दिन के सुरक्षा पखवाड़े मैं पाथाखेड़ा कि प्रमुख ख़ान पर वेकोलि नागपुर ,पेंच एरिया के प्रबंधन प्रतिनिधि मंडल के साथ यूनियन के वेकोलिस्तर के सुरक्षा बोर्ड मैं सदस्य शामिल हुए ।
किया गया सुरक्षा के मापदंडों का गहन निरीक्षण साथ ही कामगारों को सुरक्षा के लिये जागरूक किया
तवा टू के सुरक्षा पखवाड़े के कार्यक्रम मैं एरिया महाप्रबंधक श्री जीतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित कोल उत्पादन के साथ हम पाथाखेड़ा के हर कामगारों की सामाजिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखते है ताकि हमारा कोल कामगार जब माइन पर अपने काम पर आये तो स्वस्थ मन से उत्पादन मैं अपनी भूमिका निभा कर देश की ऊर्जा महत्वपूर्ण योगदान दे ,तवा टू माइन पाथाखेड़ा एरिया की महत्वपूर्ण माइन है ।
वेकोलि के पाथाखेड़ा मैं चल रहे वार्षिक सुरक्षा के अंतर्गत तवा टू माइन पर हुऐ निरीक्षण के साथ पाथाखेड़ा का इस वर्ष का पखवाड़ा समापन हुआ ।
कार्य मैं तवा टू माइन पर आये निरीक्षण दल के टीम द्वारा कहा गया कि सुरक्षा को लेकर तवा टू माइन के कामगारों और सुरक्षा नाटक और गीत के माध्यम से किये गये जागरूकता अभियान कि तारीफ़ कि साथ हि माइन सुरक्षित कामगारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया ।
तवा टू के उपक्षेत्रीय प्रबधक बेंजामिन डीमेलो द्वारा अतिथियों का स्वागत सुरक्षा गार्ड द्वारा पायलेटिंग कर माइन तक लाया गया साथ ही ख़ान की प्लानिंग और सुरक्षित उत्पादन कीअतिथियों को जानकारी दी खान पर जगह जगह लगे सुरक्षा संदेश के स्लोगन ,और बोर्ड आकर्षण का विषय रहे साथ ही पाथाखेड़ा एरिया के मार्गदर्शन में हम खान को सुरक्षित कोल उत्पादन लक्ष्य और कामगारों की सुरक्षा को महत्त्व देते है । कार्यक्रम मैं सर्वप्रथम मा काली पूजन , कोलइंडिया सेफ्टी ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रपति गीत कोलइंडिया नेशनल सांग के साथ कार्यक्रम की सुरूवात की गईं
कार्यक्रम मैं पाथाखेड़ा के एरिया प्रबधक संचालन श्री सत्यनारायण , एरिया सुरक्षा अधिकारी सोनी
वेकोलि इनमौस उपमहासचिव गोकुल गोहे , यूनियन प्रतिनिधि मंडल मैं याशीन खान ,प्रमोद सिंह ,ओमकार शुक्ला ,महेंद्र यादव ,एस पी सोनी ,गणेश गुजरे ,जीतेन्द्र निरापुरे सहित इनमौसा ,शिष्टा ,कौंसिल ,के प्रतिनिधि इकाई के अधिकारियों के साथ कामगर उपस्थित रहे ।
