लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल बगडोना के छात्र/छात्राओं ने शिक्षकों के साथ किया सोशल वर्क,

लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल बगडोना के छात्र/छात्राओं ने शिक्षकों के साथ किया सोशल वर्क, ग्रामीण छात्र हुए प्रफुल्लित संस्था प्राचार्य मेरी माइकल एवं वरिष्ट शिक्षक राजू विश्वकर्मा से प्राप्त जान‌कारी अनुसार लिटिल फ्लॉवर कानवेन्ट स्कूल बगडोना की कक्षा पहली से आठवी तक कुल 47 छात्र/छात्राओं ने शिक्षको व स्कूल प्रबंधन के मार्ग

दर्शन में बगडोना से 35 किलो मीटर बैतूल जिले की सीमा पर स्थित ग्राम जुवाझर जन शिक्षा केन्द्र सारणी विकास-खण्ड घोड़ाडोंगरी ग्राम जुवाझर में शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनवाड़ी केन्द्र में पहुंचकर छात्र/छात्राओं और ग्रामीणों के साथ आनंद के साथ पूरा दिन व्यतीत किया। सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत संस्था प्रधान सिस्टर विंसी और वरिष्ठ शिक्षक श्री राजु विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा शिक्षकों श्री विकास लोखण्डे, श्रीमति निर्मला जावलकर, श्रीमति सविता पहाड़े, के साथ सर्व प्रथम शासकीय प्राथमिक शाला जुवाझर में उपस्थित छात्र/छात्राओं और ग्रामीणों को दैनिक उपयोग सामग्री टूथपेस्ट, टूथब्रश, बिस्कीट पैकिट, चाकलेट उपयोगी सामान्य और गर्म कपड़ों का प्रसन्न मन से वितरण किया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला जुवाझर के श्री ध्रुव सिंह ठाकुर और सुनहरी यादव सर ने भरपूर सहयोग किया प्रधान पाठक श्री ध्रुवसिंह ठाकुर ने लिटिल

फ्लावर कानवेन्ट स्कूल की पूरी टीम का गर्म जोशी से स्वागत किया। और इस अवसर पर संस्था को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया। और इस पुण्य कार्य की खूब प्रसंशा करते हुए ग्रामीणों से तालिया बजाकर खुशी जताई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा शिक्षकों, सिस्टर नमीता, श्रीमति सरिता उपराले, श्रीमति रिंकू पांडे, श्रीमति आशा पवार, मिस अनुष्का पांडे और ऐश्वर्या रानी जोस ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्रधान पाठक ध्रुव सिंह ठाकुर ने अपने सेवा व समाजिक कल्याण के विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

सिस्टर विंसी ने बच्चों को सामाजिक सेवा, सहयोग एवं मानवता का महत्व समझाया।विद्यालय के प्रधान पाठक श्री ध्रुव सिंह ठाकुर ने लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल की पूरी टीम का स्वागत करते हुए इस सामाजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता जैसे गुणों का विकास होता है।कार्यक्रम का संचालन प्रधान श्री ध्रुव सिंह ठाकुर ने किया और कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस प्रकार सामाजिक सेवा का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.