महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित ग्राम भारती महिला शक्ति सदन स्वाधार गृह शोभापुर कॉलोनी में निवासरत महिला एवं बच्चों को दीपावली पर नए कपड़े एवं मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े वितरित किए गए शक्ति सदन में महिलाओं एवं बच्चो कि कपड़े पाकर चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी निवासरत महिलाओं ने अपनी भावनाओं को अपनी अभिव्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया गीत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया शक्ति सदन में शांत एवं किसी से ना बोलने वाली भी महिला भी इस माहौल को देखते हुए अपने आप को रोक न पाई तथा संगीत की धुन पर खुलकर थिरकने लगी। जिससे शक्ति सदन का माहौल एक परिवार जैसा दिख रहा था।सभी दीपावली की तैयारी मे आत्मीयता के साथ जुड़ गए।
संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा सभी बच्चों महिलाओं एवं स्टाफ को आत्मीय रूप से आशीर्वाद के साथ गिफ्ट भेंट किये।सभी ने दिल से धन्यवाद दिया तथा हर वर्ष इस प्रकार दीपावली पर मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाते रहे।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्रीमती भारतीअग्रवाल संस्था कोषाध्यक्ष नंदा सोनी शक्ति सदन अधीक्षिका श्रीमती ज्योति बागड़े एवं स्टाफ तथा निवासरत महिला एवं बच्चे ने भरपूर आनंद के साथ कार्यक्रम संपन्न किया।