घोड़ाडोंगरी। सांदीपनि विद्यालय, घोड़ाडोंगरी में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही एनसीसी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ग्रहण की गई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने छात्र/छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं राष्ट्र की एकता के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के परिणाम घोषित किए गए तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र/ छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।