*वार्ड 18 व 19 में पैदल पहुंची नपा की टीम, सफाई नहीं होने की शिकायत*

 

_मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वार्डों में पहुंच रही नपा की टीम, पार्षद, उपयंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों ने किया वार्डो का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं।_

सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार 23 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड 18 व 19 में भ्रमण के लिए पैदल निकली। वार्डों में सफाई और नलों से कम प्रेशर में पानी आने जैसी समस्याएं आई।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 18 व 19 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। टीम में एक्स राजस्व उप निरीक्षक, हितेश शाक्य, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल के अलावा अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान लोगों ने वार्ड में घास कटाई नहीं होने, पानी के नलों में कम प्रेशर आने की समस्या बताई। अधिकारियों ने तत्काल समस्या निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका की ओर से शिवम डेहरिया, बीएल मरकाम, राजेश बगाहे, राजेश वागद्रे, प्रियंका उइके, रंजीत डोंगरे, गुरुदेव हथिया के अलावा अन्य नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.