आज शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला शांतिपुर दो में विश्व हाथ धुलाई स्वच्छता दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान संतोष जोठे जी ने आज बच्चों को स्वच्छता सफाई के बारे में बताया साथ ही आज बच्चों के नाखून, बाल, स्कूल ड्रेस की जांच की गई, तथा मध्याह्न भोजन के पहले सभी बच्चों को साबुन के द्वारा हाथ धुलाई का कार्य किया। साफ नैपकिन से उनके हाथ पौछे गए विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका सुश्री स्मृति सरदार ने
भी बालिकाओं के हाथ धुलवाए साथ में शिक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा ने भी बच्चों के हाथौ की सफाई कराई। विद्यालय के शिक्षक दीपांकर घरामी ने भी बच्चों को शुद्ध संतुलित सब्जियां फल प्रोटीन अनाज भोजन संबंधित जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वच्छता पूर्वक भोजन कराया गया। सभी ने प्रसन्न होकर भोजन किया।