*अभिनंदन एवं हार्दिक बधाई* !
प्रिय रूपम,
नीट (NEET) परीक्षा में आपकी इस शानदार सफलता और शासकीय मेडिकल कॉलेज, सिवनी में एमबीबीएस (MBBS) हेतु चयन होने पर आपको ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपकी कठोर मेहनत, लगन और अटूट समर्पण का परिणाम है।
इस गौरवमयी अवसर पर आपके पूज्य पिता श्री नामदेव कोसे जी शिक्षक *( पूर्व में दिव्य ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरडी एवं वर्तमान में बैतूल विकासखंड के शासकीय शाला में कार्यरत )* एवं आदरणीय माता श्रीमती चंदा कोसे जी को भी कोटि-कोटि बधाई,
जिनके मार्गदर्शन, त्याग और संबल से आपने यह मुकाम हासिल किया है।
चिकित्सा शिक्षा के इस नए सफर में आपका अध्ययन सहज, सुगम और निर्विघ्न रहे।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप अपनी पढ़ाई में नित नए आयाम स्थापित करें और एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर देश व समाज की सेवा में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।
उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित!
शुभचिंतक