सारणी में 25 अगस्त को होगा एक कुर्सी पुरुष के नाम अभियान का आयोजन
जरूरतमंद पुरुषों और परिवारों तक सहायता एवं मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयास
बैतूल। एसआईएफ बैतूल द्वारा एक कुर्सी पुरुष के नाम अभियान का दूसरा आयोजन 25 अगस्त को सारणी में किया जाएगा। इससे पहले अभियान का आयोजन आमला में किया जा चुका है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुरुषों की सुरक्षा, अधिकार, न्याय एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर
जागरूकता बढ़ाने के साथ सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।
आयोजकों के अनुसार, पारिवारिक विवाद, झूठे केस, मानसिक तनाव या अन्य गंभीर समस्याओं से परेशान पुरुषों और उनके परिवारों तक सहायता एवं उचित मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। एसआईएफ बैतूल ने अपील की है कि आसपास कोई पुरुष जो झूटे केस में फसा है
या कोई महिला उन्हें झूटे केस में फसाने की धमकी जैसी समस्या से जूझ रहा हो तो उसे अकेला न छोड़ें और कार्यक्रम में अपने साथ लेकर आएं। कार्यक्रम 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक, सारणी में आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी के लिए डॉ संदीप गोहे 9424407874,चंद्रप्रकाश झारे 9406936760 तथा मेंस हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है।