दिनांक 18/08/2026
नवांकुर सखी ने निकाली हरियाली यात्रा, महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश घोराडोंगरी सेक्टर के कान्हावाड़ी में देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसाइटी समिति के बैनर तले पौधारोपण एवं जनजागरूकता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर सखी द्वारा “हरियाली यात्रा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा हरित वातावरण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना रहा। ग्रामीणों को पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नवांकुर समिति देविप्रसाद जायसवाल एवं प्रस्फूटन अध्यक्ष जोधा एवं नंदराम उइके नवांकुर सखी, समिति के सदस्य, ग्रामीण महिलाएं, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।