*हर-घर तिरंगा अभियान के समापन पर नपाध्यक्ष, सीएमओ ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता स्कूली बच्चों को किया पुरस्कृत*

 

_हर-घर तिरंगा अभियान का शहीद स्मारक पर समापन, नपाध्यक्ष बोले हर घर तिरंगा अभियान और वंदेमातरम के पूर्ण गायन से देशभक्ति को मिली नई राह, राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।_

 

सारनी। हर-घर तिरंगा अभियान का सोमवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर शहर के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के बाद विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तिरंगा मानव श्रृंखला भी बनाई गई।

 

नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया। इसके तहत लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न आयोजन किए गए। कई स्थानों पर तिरंगा रैली भी निकाली गई। सोमवार 17 अगस्त को अभियान का भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी, गणेश महस्की, आकाश पंद्राम, जफर अंसारी, एल्डरमैन विनय मदने, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर देश को नई दिशा दी है। लोगों को देश के सम्मान के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि वंदेमारम के पूर्ण गायन को लेकर बनाए गए नए नियमों से अब कई दशकों बाद वंदे मातरम का पूर्ण गायन प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए गई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता स्कूली बच्चों को मंच से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने मंच से कॉराओके के माध्यम से एक से बढ़कर

एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। आखिर में तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई गई। संचालन रंजीत डोंगरे ने किया। इस दौरान शासकीय कन्या शाला सारनी, बालक शाला सारनी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट फ्रांसिस, सेंट मार्क स्कूल सारनी, पीएमश्री एकीकृत शाला शोभापुर, पाथाखेड़ा, एसडीएम स्कूल, एमजीएम स्कूल, एलएफएस स्कूल, डीपीएस, ओक्सफोर्ट स्कूल, पीएलएस समेत अन्य प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.