1– सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुत किये अनेको देशभक्ति गीत
स्वतंत्रता दिवस क़े पावन पुनीत अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ सारणी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात रंगारंग देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम शॉपिंग सेंटर में किया गया सतपुड़ा व्यापारी संख्या अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं सचिव समीम रिजवी , उपाध्यक्ष राजकुमार नागले ने बताया की सारनी मठारदेव बाबा प्रस्तुत, ऑर्केस्ट्रा पॉवर हाउस म्यूजिकल ग्रुप सारणी द्वारा देश भक्ति गीतों का यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलते रहा
वरिष्ठ समाजसेवी पी जे शर्मा, संघ के संरक्षक श्याम मदान, श्याम सुंदर ओझा एवं कुनबी समाज के संरक्षक जेडी कवणकर द्वारा मंच पूजन के पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ
एवं कार्यक्रम की शुरुआत से ही देशभक्ति गीतों के रंग में श्रोतागण रंगने लगे
कार्यक्रम के संचालक रंजीत डोंगरे के द्वारा गाए हुए गीत मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों , अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे ये देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों का पर लोग जमकर तिरके , गीतकार निराकार सागर जिंदगी मौत न वन जाए सम्भालो यारो ये मेरे प्यारे वतन ओर भी अनेकों जबरदस्त देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये
मां तुझे सलाम के गीत को गीतकार सुधन सोनी ने गाया
कुबेर डोंगरे की जादुई आवाज ने भी माहौल को और देशभक्ति बना दिया जब उन्होंने गीत गाया संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं कि घर कब आओगे इस प्रकार कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक मनमोहक धमाकेदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतिया दी , कार्यक्रम के ग्रुप संचालक डायरेक्टर गायक रंजीत डोंगरे और निराकार सागर दोनों ने उनकी पूरी टीम के साथ देश भक्ति गीत गाए और माहौल को देशभक्तिमय बना दिया
इस अवसर पर देवी गीत गायक दिलीप भास्कर द्वारा भी गीत गया गया कि चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है
तथा भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह द्वारा भी मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती गीत गया जिस पर भी श्रोतागण जमकर थिरके
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल , सुधा चंद्रा
,रूपेंद्र चौहान , भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत , वरिष्ठ समाजसेवी सुनील भारद्वाज, समाजसेवी ओ पी सरोज, सतीश बोरासी के अलावा गीत गायक गायिका
दर्शना जैन,मोनिका निवारे,दिलीप बारस्कर, सुधन सोनी शिवा माथनकर कामदेव सोनी नन्हे चंद्रवंशी, संजय उइके कीर्ति नायक एव जय माता दी साउंड के राकेश डोंगरे द्वारा सुंदर साउंड का संचालन ओर आदि अन्य सभी लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।