संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण ने मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका करचाम,एस डी ओ पी सारनी, विशिष्ट अतिथि श्री जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारनी, श्री मनोज कुमार उइके,चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, विशेष अतिथि डॉ अनुराग विश्वास, डॉ जयश्री विश्वास, संस्था प्रबंधक सिस्टर मेरीसिलीन, समस्त छात्रों एवं सम्माननीय अभिभावक गण की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ किया।
इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
संस्था प्रमुख सिस्टर मेरी सिलीन के मार्ग दर्शन में प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन पलक मौर्य एवं अंशिका सिंह ने किया।
स्वाधीनता दिवस समारोह को विशेष अतिथि डॉ अनुराग विश्वास के साथ ही डा .जयश्री विश्वास ने भी सम्बोधित करते हुए अमर शहीदो को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन आशीष सर ने किया।