विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में किया आयोजन।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की रविवार से शुरुआत की। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम् गायन एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई।
नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, नोडल अधिकारी कमलेश पटेल समेत अन्य लोगों को उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरसते पानी में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल बगडोना कालेज स्थल पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा वंदे मातरम् गायन किया गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इसी तरह
बगडोना हवाई पट्टी से निकली गई यात्रा में तिरंगा झंडा लहराकर लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद सारनी की ओर से दिलीप भालेराव, राजेश बगाहे , राजेश वागद्रे, अक्षय जोशी, गुणवंत हुरमाड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सोमवार को नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जेरी चौक शोभापुर में सुबह 10 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।