*म.प्र. जल निगम के महाप्रबंधक मनीष बिरला ने इंदिरा सागर-1 समूह जल प्रदाय योजना के ISA कार्यालय का किया निरीक्षण*

 

आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक श्री मनीष बिरला द्वारा SQC एवं ठेकेदार के प्रतिनिधियों के साथ Sarlaya WTP ओर चांदेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टेक्निकल चीजों की व्यवस्थाओं एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिसके तत्पश्यात आज दिनांक 06 अगस्त 2026। इंदिरा सागर-1 समूह जल प्रदाय योजना (जी एम प्रोजेक्ट खंडवा) अंतर्गत कार्यरत सहायक क्रियान्वयन संस्था ISA – ग्राम भारती महिला मण्डल के खंडवा स्थित कार्यालय का निरीक्षण मध्यप्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक श्री मनीष बिरला द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री बिरला ने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए कार्यालयीन स्टाफ से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, निर्धारित लक्ष्यों उपलब्धियों एवं प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जल निगम से उप महाप्रबंधक श्री मयंक पछाया, SQC से आर.ई. श्री सुधीर श्रीवास्तव, MCM से श्री राजेश चाकरे, TPI से ए.ई. श्री राजू बंसवर्ती, श्री त्रिविक्रम, ACM सुश्री चैताली जैन तथा ISA – ग्राम भारती महिला मण्डल की ओर से परियोजना समन्वयक श्री राजेश पटेल एवं श्री

चित्रांश सावनेर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष बल दिया। साथ ही टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यों को और अधिक दक्षता एवं समर्पण के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.