सारनी में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

हमे अपनी कलम की ताकत के साथ साथ अपनी एक जुटता को भी कायम रखना होगा- गौरी बालापुरे

पत्रकार साथियो को मैदानी स्तर पर कार्य करते समय कई तरह के चुनौतियों का सामना करना पड़ता है- रंजीत सिह

 

प्रांतीय सचिव बनने पर ब्लाक इकाई सारनी के पत्रकारो द्वारा गौरी बालापुरे का सम्मान किया गया

सारनी। सारनी स्थित लक्ष्मी लॉन में ‘मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ’ की सारनी ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय संयुक्त सचिव गौरी बालापुरे (पदम), नर्मदापुरम संभागीय पदाधिकारी अब्दुल रहमान, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह और जिला महासचिव बबलू चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारों को एकजुट रहने और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया।

वक्ताओं के उद्बोधन और विचार:
गौरी बालापुरे (प्रांतीय संयुक्त सचिव, महिला प्रकोष्ठ): कार्यक्रम की पहली वक्ता के रूप में विचार रखते हुए गौरी बालापुरे ने कहा,”पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसमें महिला पत्रकारों की भागीदारी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ हमेशा तत्पर रहा है। हमें अपनी कलम की ताकत के साथ-साथ अपनी एकजुटता को भी कायम रखना होगा।” जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं और संगठन की रीढ़ पर बात करते हुए कहा,”पत्रकार साथियों को मैदानी स्तर पर काम करते समय कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ अपने हर साथी के साथ हर परिस्थिति में चट्टान की तरह खड़ा है।

सारनी ब्लॉक इकाई को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। संभागीय पदाधिकारी अब्दुल रहमान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, “संगठन की असली ताकत उसकी ब्लॉक और स्थानीय इकाइयों में होती है। पत्रकारिता के गिरते स्तर और पत्रकारों पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ संघ हमेशा मुखर रहा है। हमें पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग के साथ-साथ अपनी कार्यशैली में उच्च नैतिक मानकों को बनाए रखना होगा ताकि जनता का विश्वास हम पर हमेशा बना रहे।”

जिला महासचिव बबलू चड्ढा ने भी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक के अंत में सारनी ब्लॉक इकाई के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। वही कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त प्रदेश सचिव गौरी बालापुरे पदम को बाबा मठारदेव की प्रतिमा प्रदान कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार संघ के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में लक्ष्मी लॉन में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त ब्लाक अध्यक्ष अशोक बारंगे द्वारा किया गया। वही जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अब्दुल रहमान खान,

बबलू चड्ढा, विलास चौधरी,छविनाथ भारद्वाज, शमीम रिजवी,भीम बहादुर थापा,संदीप झापटे,प्रकाश डहेरिया,योगेश बरडे,नारायण खातरकर,राकेश सोनी,धर्मेंद्र राय,राजेश राठौर, ललन यादव ,प्रवीण सोनी,मिंटू राय, दिनेश यादव,दीपक विगलैया,अंकित यादव,विशाल विगलैया आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.