कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में

बैतूल/सारनी। वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये गये जिसमें प्रश्न मंच,निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई।

कारगिल विजय दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और सरदार विष्णुसिंह उइके जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर शहीदों की याद में किया गया वृक्षा रोपण एवं 2 मिनट का मौन धारण, विजय दिवस पर ली सभी ने शपथ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, और वंदे मातरम के जयकारों से हुई जिससे कि बैठक हाल पूरा गूंज उठा——–बौरासी जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने बताया आज हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त है वह हमारे सैनिकों की कठोर परिश्रम और त्याग के कारण हमें मिल रही है एक सैनिक को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हमारे सैनिक 50 किलो से भी अधिक वजन उठाने पर पीछे नहीं हटते। वह पूरी बर्फीली पहाड़ी चढ़ कर पार कर लेते

है, हमारे सैनिक देश के चरणों में अपनी जान हंसते-हंसते अर्पित कर देते हैं हम लोग धन्य है कि ऐसे वीर सैनिक के होने से हमारा देश सुरक्षित है। जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने बताया कि सैनिकों के परिवार पर जो बीती है उसका हम बयान भी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि जो सेवानिवृत्त सैनिक है उन्हें पुनः रोजगार दिया गया है जिसमें वह सारनी थर्मल पावर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पदस्थ है और अपनी सेवा दे रहे हैं। प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने शहीदों की शौर्य गाथा को नमन करते हुए बताया कि 18 हजार से 19 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित कारगिल की पहाड़ी पर विजय प्राप्त की गई थी। इस युद्ध में 527 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हुए थे और 1300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। कारगिल विजय के नायक कैप्टन विजय बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे, संजय कुमार, योगेंद्र यादव थे एवं कैप्टन विजय बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे, संजय कुमार योगेंद्र यादव थे एवं कैप्टन विजय बात्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया

सैनिको में बर्फीली पहाड़ियों को सफेद चादर का नाम दिया और उनका नारा था *यह दिल मांगे मोर*। प्रश्न मंच में भूमिका यादव प्रथम श्रेया राजपूत द्वितीय और दुर्गेश वरकड़े, तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रीमल प्रथम मोनिका द्वितीय और शिवानी झरबडे तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया राजपूत प्रथम कुशाल गुप्ता द्वितीय और गुलशन धुर्वे तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे- जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ,महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी ,महिला जिला

उपाध्यक्ष सारिका वरदाहे ,जिला प्रमुख सचिव विनोद कैथवार ,जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोनारे, तहसील महामंत्री राकेश डहेरिया,सुमित मांझी ,तहसील उपाध्यक्ष पंकज (पिंटू)मालवीय,तहसील प्रतिनिधि सुखबीर सिंह ,तहसील मीडिया प्रभारी हर्ष कैथवास एवं शिक्षक डॉ हरीश लोखंडे, डॉ उमेश सालवंशी, डॉ तपेश साहू, डॉ अंजना संजय राठौर, छात्र-छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.