सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के सभी 11 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सफल आयोजन, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय एवं मजबूत संगठन का निर्माण करें। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, नियमित बूथ बैठकें आयोजित करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
सारनी मंडल सहप्रभारी भीम बहादुर थापा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित संपर्क, सेवा कार्य, जनसंवाद और बूथ स्तर तक सक्रियता आवश्यक है। जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक प्रभावी बनेगा तथा जनता का विश्वास और सशक्त होगा।
बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी सहप्रभारी बूथ अध्यक्षगण बूथ समिति सदस्यगण एवं मंडल पददादिकारी आई टी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे