सारनी—राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ शताब्दी वर्ष में देश भर में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक युगप्रवर्तक डाक्टर हेडगेवार संघ सृजन का भव्य नाट्य अविष्कार महानाट्य का आयोजन 27 जुलाई को नया समाज कल्याण केंद्र के सभागार में सायं 06:30 बजे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर डी डी उईके केंद्रीय राज्य मंत्री, हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल एवं प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश, पद्मश्री मोहन नागर प्रदेश उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद और आमला सारनी विधायक
डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के साथ ही मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महामंत्री मोतीलाल कुशवाह भी उपस्थित रहेगें। आयोजन समिति के सचिव अंबादास सूने द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संस्कार भारती भी समाज को जागृत करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। युगप्रवर्तक डाक्टर हेडगेवार का महानाट्य का कार्यक्रम नादबह्म संस्था नागपुर द्वारा निर्मित भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस महानाट्य के संरक्षक रवि भुसारी ज्येष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ,निर्माता पद्माकर धानोरकर, लेखक अजय प्रधान, दिग्दर्शक सुबोध सुजिॅकर और संगीत शैलेश दाणी ने दिया।संस्कार भारती बैतूल के महामंत्री योगेन्द्र ठाकुर ने सारनी,बगडोना, पाथाखेडा, शोभापुर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ ही जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि इस महानाट्य को परिवार सहित अवश्य देखने के लिए सारनी आयें।