सरदार विष्णु उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी में उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी में उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम साप्ताहिक संचालित किया जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ हरीश लोखंडे ने तीसरे दिन में नशे के प्रति जन जागरूकता संबंधी विशेष व्याख्यान एवं
लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि उच्च शिक्षा संस्थानों के आसपास गुटका, सिगरेट की कोई भी गुमठी या दुकान संचालित ना हो, उसकी महाविद्यालय परिषद में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश हनोते द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों से छात्रों को अवगत कराया। सर ने बताया कि अपने शौक या लत को हम अचानक नहीं छोड़ सकते परन्तु अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर इस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने बताया कि हम अपने आप में दृढ़ संकल्प लेकर भी नशे से दूर रह सकते है। हमें अपने मित्र या साथी का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए जिससे हम गलत संगत में ना पड़े। साथ ही बताया कि एआई का उपयोग
सावधानी पूर्वक करने चाहिए ताकि हमें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अंजना संजय राठौर,श्रीमती लक्ष्मी नागले,श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनिल कुमार तुमड़ाम, श्री अनुज हलदर, श्रीमती रीना उइके, सुश्री प्रियंका, श्री गोलमन अहाके, छात्र छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।