शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में विद्यार्थियों को “नशे से है दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का आयोजन

 

वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में विद्यार्थियों को “नशे से है दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश के परिपालन में ” नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के संरक्षण में नशे से दूरी 2.0 पर लघु फिल्म प्रसारित की गई।

अंत में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य सुरक्षित करने और अपने परिवार का नाम रोशन करने, साथ ही महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ हरीश लोखंडे ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 15/07/2026 से प्रारंभ होकर 30/07/2026 तक यह नशा उन्मूलन अभियान संचालित किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने सभी एन एस एस वालेंटियर्स एवं नवप्रवेशित

विद्यार्थियों सहित सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ दशरु यदुवंशी श्री शैलेश श्रीवास्तव, डॉ सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती अर्चना महाले , श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्री दिनकर लिखितकर, श्रीमती संगीता उघड़े, श्रीमती रीना उइके और कुमारी प्रियंका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.