वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में विद्यार्थियों को “नशे से है दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश के परिपालन में ” नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा सभी विद्यार्थियो को अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज के पतन का सबसे बड़ा कारण है इसे हम सबको मिलकर जड़ से मिटाना है
साथ ही सीमित आय वाले परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि यदि यह परिवार नशे से दूर है तो एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। वहीं यदि कोई परिवार की आय लाखों रूपये होने के बाद नशे के शिकार हैं तो वह परिवार कभी भी सुखी जीवन नहीं जी सकता सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें नशा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसे परीक्षा क्लियर करने का होना चाहिए, हमें किताबें पढ़ने का नशा होना चाहिए हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का नशा होना चाहिए। अंत में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य सुरक्षित करने और अपने परिवार का नाम रोशन करने,
साथ ही महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ हरीश लोखंडे ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 15/07/2026 सेप्रारंभ होकर 30/07/2026 तक यह नशा उन्मूलन अभियान संचालित किया जाएगा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से संबंधित विभिन्न पेंटिंग्स की जानकारी दी। प्राचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय प्रांगण से बगडोना कॉलेज गेट तक नशा उन्मूलन अभियान जागरूकता कार्यक्रम हेतू रैली निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने सभी एन एस एस वालेंटियर्स अमन कश्यप, अभय साहू, गौरांग डिगरसे, शुभम गुप्ता एवं पूजा भोरसे, प्रज्ञा चतुर्वेदी एवं
नवप्रवेशित विद्यार्थियों सहित सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ दशरु यदुवंशी श्री शैलेश श्रीवास्तव, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, , श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्री अनिल तुमडाम, श्री दिनकर लिखितकर, श्री मोहन पवार, , श्रीमती संगीता उघड़े, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती ज्योति भावरासे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।