शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अजाब खातरकर द्वारा शासन के वार्षिक कैलेंडर अनुसार जुलाई माह के प्रथम सप्ताह लिए निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम घोड़ाडोंगरी स्टेट बैंक के नवांगतुक शाखा प्रबंधक श्रीमती शालू सैनी सतरवाल के मुख्य आतिथ्य में
*बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर कैरियर मार्गदर्शन,** महाविद्यालय के छात्रों हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजर श्रीमती शालू सैनी सतरवाल ने स्टेट बैंक की स्थापना एवं बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर और छात्रों को मुद्रा योजना एवं स्वरोजगार के लिए बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी बैंक छात्रों को जानकारी प्रदान की, स्टेट बैंक शाखा के सहायक मैने जर श्री राहुल परमार द्वारा छात्रों को बैंक एग्जामिनेशन की तैयारी के बारे जानकारी प्रदान की ,कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरवड़े द्वारा की गई, कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय चौबे द्वारा किया गया,
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती सतरवाल मैडम को पुष्प गुच्छ दे कर की गई,मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा सहायक मेजर श्री राहुल परमार को को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ,आभार प्रदर्शन डॉ अजाब खातरकर द्वारा किया गया इस अवसर पर बैंकिंग स्टाफ से श्री जितेंद्र जी, सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे l