बैतूल/चोपना। बंग लोक भारती के मध्य प्रदेश राज्य संयोजक एवं चोपना निवासी श्री संजीव राय को लोक भारती का केंद्रीय सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनकी नियुक्ति को चोपना, बैतूल जिले तथा समस्त बंगाली समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। क्षेत्र के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
श्री संजीव राय के केंद्रीय स्तर पर दायित्व मिलने से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं जनहित से जुड़े विषयों को नई पहचान और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, बंगाली समाज की समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाज और क्षेत्र दोनों के विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
*एस बापी बैन*
*जिला प्रचार प्रमुख*
*बंग लोक भारती*