नगर परिषद की नल जल शाखा से कनेक्शन शुल्क₹1500/रुपए की निकाय में जमा कर रसीद नल कनेक्शन धारी ले सकते हैं

पानी की टंकी के निर्माण और नगर में पाइप लाइन बिछाने के बाद लंबे समय से नल कनेक्शन की समस्या चली आ रही थी नगर में सभी रहवासियों को पानी की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए हल करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया।
जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उईके एवं उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह खनूजा की सहमति से नल जल शाखा सभापति योगेश कवडे लोक निर्माण शाखा सभापति सोना राजेश राजपूत राजस्व शाखा सभापति कविता दुष्यंत महाले निशा सुशील धुर्वे राहुल इवने सभी पी आई सी सभापतियों ने मिलकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सहमति लेकर नगर के सभी नल कनेक्शन लेने वालों के लिए समस्या का हल किया।
नगर परिषद की नल जल शाखा से कनेक्शन शुल्क₹1500/रुपए की निकाय में जमा कर रसीद नल कनेक्शन धारी ले सकते हैं

नल जल सभापति योगेश कवडे ने बताया कि जहां पाइपलाइन की दिक्कत है वहां पाइपलाइन पहुंचने का कार्य करने के लिए हमारी ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा नगर के जिन मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है वहां हमारी ओर से पाइपलाइन पहुंचे पहुंचाने एवं नल कनेक्शन देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ में बिजली पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। नल कनेक्शन शुल्क का निर्णय करने के लिए सभी सदस्यों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।। इसी कड़ी में नगर में वार्ड क्रमांक एक के मुकेश मालवीय एवं वार्ड चार के राजेश राजपूत ने निकाय में शुल्क जमा कर नल कनेक्शन सुनिश्चित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.