घोड़ाडोंगरी ब्लॉक क्षेत्र के शास. माध्यमिक शाला
कान्हावाडी से माध्यमिक शिक्षिका शकुंतला गीद मंगलवार 30जून को 25वर्षो की गौरवपुर्ण एवं समर्पित शैक्षणिक सेवा पुर्ण करने के बाद, सेवा निवृत्त हो गई इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एवं ग्रामीणो एवं परिजनों ने उनका पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। शकुंतला गीद ने वर्ष 2001 मे शिक्षिका के रूप में अपने सेवाओं की शुरुआत की थी 25 वर्षों के सेवा काल में उन्होंने विद्यार्थीयों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके सरल स्वाभाव अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे विद्यार्थीयों अभिभावको और ग्रामीणों के बीच हमेशा सम्मान की पात्र रही उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी इंजीनियर डॉक्टर तथा अच्छे उच्च पद पर कार्यरत हैं जिसका उन्हें गर्व है। विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान वे भावुक हो गई ,विद्यालय परिसर में बच्चों की आंखों से आंसू आ गये ।ग्राम के वरिष्ठ वेध श्री बाबूलाल भगत जी एवं
ग्रामीणों से विदाई पर अपनी आंसू नहीं रोक पाई ,उन्होंने कहा की शिक्षक का कार्य केवल पढ़ाना नहीं बल्की विद्यार्थीयों के सर्वागिण जीवन का निर्माण करना है शिक्षक और छात्र छात्राओं का संबंध माता-पिता और संतान के समान होता है ।उन्होंने अपने 25 वर्षों के सेवा काल में मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए सभी विद्यालय परिवार विद्यार्थीयों अभिभावाकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।