जिला बैतूल ( सारनी ) । वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में NSS एवं NTF के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम मनाया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के अंतर्गत नवागंतुक विद्यार्थियों हेतु “प्रवेश उत्सव ” इंडक्शन
(अभिमुखीकरण) कार्यक्रम में दीक्षा आरंभ के तृतीय दिवस के अवसर पर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई: नई शिक्षा नीति 2020, आपातकालीन हेल्प लाइन की जानकारी, डिजिटल सोशल मीडिया आचरण, शिकायत निवारण, पुस्तकालय का भ्रमण, छात्र संवाद एवं वृक्षारोपण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम द्वारा सभी नवागंतुक विद्यार्थियो को अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ साथ महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी शामिल होने का आह्वान किया जैसे युवा उत्सव, खेल गतिविधियां और अन्य गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों को NSS आह्वान गीत गाकर विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। डॉ अंजना संजय राठौर मैडम ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में निरन्तर उपस्थित रहकर पढ़ाई के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें
जिससे अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित कर सकें। डॉ हरीश लोखंडे ने छात्र शिक्षक संवाद विषय पर विद्यार्थियों से कहा कि छात्र छात्राएं कोई भी समस्या हो तो महाविद्यालय में विभिन्न समितियां बनी हुई है जो छात्र हित में काम करती हैं। विद्यार्थियों को कोई भी समस्या हो तो महाविद्यालय स्टाफ को अवगत जरूर करे ताकि समस्या का समाधान कर सकें।साथ ही संगीता उघड़े ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हो रही हैं जैसे गांव की बेटी योजना, आवास योजना, प्रतिभाकिरण योजना एवं संबल योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को कोई मानसिक अवसाद, तनाव हो तो महाविद्यालय स्टाफ को अवगत अवश्य कराएं या उमंग टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकतें है। इस कार्यक्रम में लगभग 40 नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एन एस एस वालेंटियर शुभम गुप्ता, कुमारी पूजा भोरसे, कुमारी निकिता, उत्तम कुमार , विद्यार्थी, एवं सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, डॉ दशरु यदुवंशी, उत्तम साहू, सहदेव सूर्यवंशी, अनुज हलदार, रीना उईके, कु प्रियंका दवंडे, शैलेश श्रीवास्तव, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, डॉ अनीता नागले, अर्चना महाले, गंगा चौरे, श्रीमती लक्ष्मी नागले, अनिल तुमडाम, बीरेंद्र चौरे, दिनकर लिखितकर, श्री मोहन पवार, कविता धोटे, ज्योति भावरासे, पन्नालाल उईके, भैरव सूर्यवंशी, सतीश विश्वकर्मा, युवराज कड़वे, राकेश परिहार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।