समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम बी.ओ. (BO) कार्यालय घोड़ाडोंगरी में ज्ञापन सौंपा

 

 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई घोड़ाडोंगरी द्वारा क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम बी.ओ. (BO) कार्यालय घोड़ाडोंगरी में ज्ञापन सौंपा गया।

 

प्रमुख मांगें:

 

•सांदीपनी विद्यालय घोड़ाडोंगरी में दूर-दराज से आने वाले लगभग 1500 छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जल्द से जल्द बस सेवा चालू की जाए।

 

•बारिश के कारण स्कूल पहुंच मार्ग पर अत्यधिक पानी भरने और कीचड़ होने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अतः सड़क का निर्माण अविलंब कराया जाए।

 

छात्रों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द नहीं होने पर परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

इस दौरान (अपूर्व जैन, नगर मंत्री) साथ सह मंत्री गौतम पटले, आयुष खंडेलवाल, अर्पित देहरिया और एबीवीपी के अन्य सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.